भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार सम्मान सुरक्षा महासम्मेलन वाराणसी में संम्पन

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अधिकार सम्मान सुरक्षा महासम्मेलन वाराणसी की चिरईगांव स्थित बनारस विला रेस्टोरेंट्स एवं स्विमिंग सेंटर के प्रांगण में संपन्न हुआ‌।

वाराणसी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश दिल्ली उत्तराखंड बिहार झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के भारी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम में समस्त मीडिया अधिकारियों ने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों को लेकर एक निर्णायक जंग लड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपने मांग पत्रों को लेकर ज्ञापन देने के कार्यक्रम को 1 दिसंबर से पूरे भारतवर्ष में गतिशीलता से प्रारंभ करने जा रही है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य एवं संस्थापक एके बिंदुसार ने संयुक्त रूप से कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा एवं उनके संवैधानिक अधिकारों को दिलाने के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन की स्थापना 26 जनवरी 2017 को किया गया जो निरंतर अपने मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा जी ने कहा कि मीडिया पालिका एवं मीडिया कल्याण बोर्ड का गठन कराना इस संगठन का लक्ष्य है इस संघर्ष की कड़ी रुकने वाली नहीं है निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कई राज्यों के राज्य चेयरमैन प्रदेश अध्यक्ष गण अपने मीडिया अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला पत्रकारों की संख्या काफी रही
भारतीय मीडिया फाउंडेशन महिला सेल की राष्ट्रीय चेयरमैन पूनम गुप्ता ने ऐलान करते हुए कहा कि महिला पत्रकारों के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा और महिला पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम केसरी जी एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव डॉ आलोक शर्मा जी ने और यह समस्त मीडिया अधिकारियों को मीडिया एवं कलमकार रत्न ,निर्भीक निडर संवाददाता सम्मान रत्न एवं वेस्ट पत्रकार तथा उत्कृष्ट समाज सेवी रत्न एवं उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए।
इस महासम्मेलन में संस्थापक ए के विन्दुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मो आसिफ अंसारी, पालिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के अध्यक्ष करन जौहर, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, सांस्कृतिक फोरम की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नीना मोइत्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सेल पूनम गुप्त, राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमरंजन झा, राष्ट्रीय पार्षद एवं प्रदेश चेयरमैन मप्र प्रदीप कुमार तिवारी, राज्य चेयरमैन विरेन्द्र मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष मप्र राम मिलन जैसवाल, बीएसपी 24 के संपादक वैद्य प्रदीप कुमार शुक्ला, छत्तीसगढ़ से भामा साहू, राष्ट्रीय सचिव धर्मेन्द्र कुमार सरोज, राष्ट्रीय सचिव राजनाथ सिंह, प्रिंट एण्ड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, प्रिंट एण्ड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवाकांत शर्मा, महिला सेल की प्रदेश महासचिव उप्र की गीत निशा, परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी आदि तमाम देश के कोने कोने से आये हुए मीडिया अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks