सड़कों एवं खेतों में घूम रहे गोवंश उसे अतिशीघ्र मिलेगी निजात-सीवीओ

एटा, 28 नवम्बर (सू0वि0)। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार सडको और खेतों में धूम रहे गोवंश बने मुसीबत के क्रम में अवगत कराया है कि जनपद में 13 अस्थायी गो आश्रय स्थल, 03 कान्हा गो आश्रय, 02 वृहद गो संरक्षण केन्द्र संचालित है, एवं 01 वृहद गो संरक्षण केन्द्र भदुआ का विकासखण्ड निधौलीकलां का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
गौ संरक्षण केंद्र पर विद्युत कनेक्शन एवं वायर फेन्सिंग का कार्य चल रहा है। उपरोक्त कार्य शीघ्र पूर्ण होने के उपरान्त केन्द्र में गोवंश संरक्षित किये जायेगे, वर्तमान में गोवंश संरक्षण का कार्य चल रहा है। जिन्हे अन्य गो आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जा रहा है, जल्द से जल्द सडको एवं खेतों में घूम रहे गोवंश की समस्या से निजात मिलेगी।