कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात का 95 वां एपिसोड सुना

G20 की अध्यक्षता भारत के लिए गौरव की बात


भारतीय संस्कृति और संगीत दुनिया में तेजी से आगे बढ़ा है


कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात का 95 वां एपिसोड सुना


वाराणसी 27 नवंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 95वां संस्करण भाजपाइयों ने सुना।

पीएम मोदी ने कहा कि G20 की अध्यक्षता भारत को मिलना गौरव की बात है आजादी के अमृत काल में भारत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में G20 से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आने वाले समय में दुनिया के कोने कोने से भारत आएंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संगीत की ख्याति विश्व के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मन की बात शतक की ओर बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि ड्रोन क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात 130 करोड़ लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम है।
पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को देश में ही राकेट बनाने का मौका मिला तथा साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि विश्वकल्याण पर ही फोकस करना है।
उन्होंने अमेरिका के गयाना में बसे हुए भारतीयों विशेष रूप से उत्तर भारतीयों की संस्कृति तथा विभिन्न पर्वों को भी मनाने की चर्चा की। पीएम मोदी ने फिजी में रामायण मंडी की भी चर्चा की।
रविवार को सुबह 11:00 बजे भाजपा महानगर के सभी मंडलों एवं सेक्टरों में एकजुट हुए कार्यकर्ता अपने-अपने शक्ति केंद्रों तक पहुंचे।
प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने गुलाबबाग स्थित उत्तरी विधानसभा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। साथ में मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, नंदलाल जायसवाल अनुपम पांडेय आदि रहे।
कैंट मंडल में शिवपुरवा, छित्तूपुर, लल्लापुरा, लहरतारा आदि शक्ति केंद्रों पर भी कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
रामनगर मंडल में बीच कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
अस्सी स्थित मशहूर पप्पू की अड़ी पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
वहीं मध्यमेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी शक्ति केंद्र पर मन की बात को सुना।
सारनाथ मंडल के पहड़िया सेक्टर में कुन्ती विहार कालोनी बघवा नाला तथा रमईपुर खजुरी सेक्टर में भी मन की बात को सुना गया।
दीनदयाल मंडल के चेतगंज में मुन्ना मौर्या के आवास पर पूर्व पार्षद भारतीय साहू पार्षद शंकर साहू बांकेलाल महेंद्र गिरी आदि ने मन की बात को सुना।
मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महानगर के सभी मंडलों की शक्ति केंद्रों पर मन की बात को सुना गया
जिसमें मुख्य रूप से संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, अजीत सिंह, रतन मौर्या, कमलेश सोनकर और सिद्ध नाथ शर्मा रहे।
इन्होंने भी सुनी मन की बात
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, इं० अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक जाटव, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉ रचना अग्रवाल, कुणाल पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, पार्षद शैलेंद्र श्रीवास्तव पार्षद सिंधु सोनकर पंकज पटेल रितिक मिश्रा, इंदु भूषण गुप्त आदि रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks