नज़ीर बनारसी एकेडमी व डॉक्टर अमृतलाल इशरत मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

नज़ीर बनारसी एकेडमी व डॉक्टर अमृतलाल इशरत मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

वाराणसी सुप्रसिद्ध शायर व कवि नज़ीर बनारसी की 113 वी जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन 28 नवंबर 2022 सोमवार की शाम 5:00 बजे से नागरी नाटक मंडली कबीरचौरा स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित है इसमें देश के मशहूर शायर व कवि शिरकत करेंगे नज़ीर बनारसी के साहबजादे हाजी मोहम्मद सगीर व रेयाज अहमद ने शनिवार को पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों से बातचीत कर बताया कि मुशायरा व कवि सम्मेलन में माजिद देवबंदी दिल्ली अज़हर इकबाल मेरठ अफजल मंगलोरी साजिद झंझट रुड़की जमुना उपाध्याय अयोध्या हेलाल बदायूं मोहतरमा सबा परवीन बलरामपुर शाद अब्बासी बनारस हरिराम द्विवेदी बनारस मानसी द्विवेदी लखनऊ आदि रचनाएं प्रस्तुत करेंगे नज़ीर बनारसी एकेडमी व डॉ अमृत लाल इशरत मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान में होने वाले कार्यक्रम में नज़ीर बनारसी यादों के आईने में नामक पुस्तक का विमोचन भी होगा कार्यक्रम में जो लोग अपने विचार व्यक्त करेंगे उनमें डॉक्टर आफताब अहमद आफाकी बुद्धि नाथ मिश्रा मुफ्ती ए शहर बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी व दीपक मधोक शामिल रहेंगे।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर ए के त्यागी एम केवी के कुलपति होंगे। तथा विशिष्ट अतिथि होंगे कृष्ण कुमार यादव जबकि अध्यक्षता करेंगे जनाब विश्वंभर नाथ मिश्र महंत संकट मोचन मंदिर वाराणसी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks