25वें दिन छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

सिद्धार्थनगर । यातायात माह नवम्बर 2022” के दृष्टिगत आज 25वें दिन छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यातायात नियमों के पालन का दिया गया संदेश, प्रभारी यातायात द्वारा छात्रों को पुरस्कृत करते हुए दुर्घटना क़े समय तत्काल बचाव की दी गयी जानकारी ।
मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात देवी गुलाम के पर्यवेक्षण में “यातायात माह नवम्बर 2022” के दृष्टिगत आज दिनांक 25-11-2022 को प्रभारी यातायात अमरेश कुमार द्वारा रघुवर प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं सूर्या इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के छात्रों के मध्य यातायात नियमों के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया गया व यातायात जागरुकता सम्बन्धी पम्पलेट्स का वितरण कर जागरुक किया गया । जागरुकता अभियान के क्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक के माध्यम से नियमों के पालन का जनसंदेश दिया | प्रभारी द्वारा सभी को यातायात नियम अनुपालन का संकल्प दिलवाया गया, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टॉफ की गरिमामयी उपस्थिति रही | यातायात माह नवम्बर 2022 के दृष्टिगत चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में नियमों का पालन न करने वाले वाहनों से यातायात पुलिस द्वारा 45वाहनो से 43500₹ व जनपदीय पुलिस द्वारा 30 वाहनों से 33500₹ कुल 75वाहनों से 77000₹ क़े शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी |