काशी क्षेत्र के दो नगर निगम 19 नगरपालिका एवं सभी 75 नगर पंचायतों के किसान प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करेगा।

काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ने जिस प्रकार 2014 लोकसभा 2017 के विधानसभा चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए अनेक प्रकार के अभियान चलाये थे उसी प्रकार होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों में शत प्रतिशत भाजपा जीते इसके लिए किसान मोर्चा पूरी ताकत लगायेगा इसके निमित्त अनेक प्रकार के कार्यक्रम किसान मोर्चा ने बनायें है|
1:20 से 30 नवम्बर के बीच काशी क्षेत्र के दो नगर निगम 19 नगर पालिका एवं सभी 75 नगर पंचायतों मे किसान प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करेगा जिसके लिए काशी क्षेत्र के सभी जिला प्रवासी नियुक्त किये जा चुके है जो इस प्रकार है -वाराणसी महानगर मे ब्रजनन्दन सिहं वाराणसी जिला मे काशी प्रसाद तिवारी गाजीपुर मे जयनाथ मिश्रा प्रयागराज यमुनापार मे ज्ञानेश जोशी प्रयागराज गंगापार मे बालकृष्ण पान्डेय प्रयागराज महानगर मे सौरभ पान्डेय चन्दौली मे इन्द्र कुमार सिंह भदोही मे काशी पाठक मीरजापुर मे रमाकांत विश्वकर्मा सोनभद्र आनन्द चौबे जौनपुर कृष्णानंद राय मछलीशहर सुनील पटेल कौशाम्बी अनुज सिंह सुल्तानपुर रायसहब सिंह अमेठी गौरव मिश्रा प्रतापगढ़ मे प्रवीण श्रीवास्तव को लगाया गया है|
किसान मोर्चा ने सभी ग्रामो मे 11 सदस्यों की ग्राम समिति तथा नगरो मे वार्ड संयोजक बनाये हैं इस किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में शहर मे रहने वाले किसानों वार्डों के संयोजकों निकाय सीमा मे आने वाले गाव के किसानों तथा फल सब्जी अनाज व कृषि आधारित व्यापार करने वाले व्यापारियों को आमंत्रित किया जायेगा| किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में अधिक से अधिक मत भाजपा को मिले इसकी विस्तृत कार्य योजना तैयार की जायेगी |डबल इंजन की भाजपा सरकार जब से केन्द्र और प्रदेश में आयी है तब से किसानों और नगरों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं| सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास।