
एटा ~ शराब माफियाओं के कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कराया करीब 1,34,00,000 रुपए की अवैध शराब का विनिष्टीकरण । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 22.11.2022 को अपर उप जिला मैजिस्ट्रेट श्री वेदप्रिय आर्य व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह की उपस्थिति में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 50 भिन्न-भिन्न अभियोगों से सम्बन्धित मालों का विनिष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब नष्ट कराई गई। जिसका विवरण निम्नवत है-
1.1368 पेटी अंग्रेजी शराब व 1562 पेटी देशी शराब कुल 2930 पेटी शराब, कुल अनुमानित कीमत 1,34,00,000 रूपये