अपने को गुंडा डाक्टर बताने वाले शराबखोर सरकारी चिकित्सक की शिकायत महिला आयोग को

अपने को गुंडा डाक्टर बताने वाले शराबखोर सरकारी चिकित्सक की शिकायत महिला आयोग को

वूमेन हॉस्पिटल की महिला कर्मी ने फोन कॉल के जरिए गाली गलौज करने वाले चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

एटा। स्वास्थ विभाग की सीएचसी जलेसर में तैनात शराबखोर डाक्टर प्रवीन सिंह की भाषा वह भी महिला कर्मी के साथ ऐसी हो सकती हैं कोई सोच भी नही सकता। उक्त प्रवीन सिंह बिना किसी कारण के वूमेन हॉस्पिटल की ए एन एम को शनिवार की रात्रि को 10 बजे फोन करके अश्लील अभद्र जुबान में धमकता रहा। वायरल ऑडियो रिकार्ड में आप सब सुन सकते हैं किस तरह   सरे आम अपने को जलेसर सी एच सी को गुंडा डाक्टर बता कर हड़का रहा हैं। बताते हैं उक्त महिला कर्मी के सगे भाई ने जब फोन पर परिचय जानना चाहा तो उसको भी धमकाने लगा अपने विभागीय उच्चाधिकारियों को रिवाल्वर की नोक पर रखने की घुड़की देते हुए भला बुरा पीड़ित कर्मी ने डाक्टर की अपमानजनक अभद्रता एवं अश्लील बातो को वाकया ऑडियो रिकार्ड के रूप में विभागीय उच्चाधीकारियो सहित उत्तर प्रदेश महिला आयोग को भेजते हुए एक तहरीर नगर कोतवाली में दी हैं। बताया जाता हैं उक्त डाक्टर अपनी शराबखोरी से महिला कर्मियों के साथ पहले भी शर्मनाक बदसलूकी करता रहा हैं जिसकी अनेकों बार शिकायत की गई हैं परंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। इधर उक्त महिला कर्मी ने बताया कुछ दिन पहले इंफ्लूंजा वैक्सीन लगवाने के लिए उक्त डाक्टर दबाव दे रहा था सिर्फ विभाग द्वारा टारगेट सूची के अनुसार लगाई जा रही थी उक्त सूची में इस डाक्टर का नाम नही था।वैक्सीन लगाने में असमर्थता व्यक्त की तो यह फोन कोल करके गाली ग्लौच एवं मारने की धमकी देने लगा उक्त पीड़ित महिला कर्मी के पास धमकी भरे अश्लील ऑडियो रिकॉर्डिग उपलब्ध हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी को लिखित शिकायत महिला कर्मी ने सौपी हैं जिस प्रभावी एक्शन लेने का आश्वासन दिया गया हैं। सीएमओ डाक्टर त्रिपाठी ने माना हैं उक्त चिकित्सक पूर्व में ऐसी घटनाएं कर चुका हैं जिस पर कार्यवाही उच्च स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने कहा प्रत्येक महिला कर्मी के सम्मान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। किसी को बेजा हरकत करने की इजाजत नही दी जा सकती ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks