जासूस’ पत्नी ने प्रेमिका संग सिपाही पकड़ा

जासूस’ पत्नी ने प्रेमिका संग सिपाही पकड़ा

आगरा, प्रमुख संवाददाता। आशिक मिजाज सिपाही पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी जासूस बन गई। पति रात को दबिश की कहकर घर से निकलता। दबिश में नहीं जाकर प्रेमिका के घर पहुंच जाता। पति की हरकतों पर पत्नी को लंबे समय से शक था। पत्नी ने ठान लिया पति को रंगे हाथ पकड़ेगी। उसने शनिवार को पति का पीछा किया। पति प्रेमिका के घर पहुंचा। पीछे-पीछे पत्नी आ गई। हंगामा किया। पुलिस बुला ली। पुलिस आरोपित सिपाही को थाने ले आई। वह नशे में था। उसका मेडिकल कराया।

सिपाही वर्तमान में क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग का हिस्सा है। पूर्व में पुलिस लाइन में तैनात था। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि रात करीब एक बजे एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पति प्रेमिका के घर आया हुआ है। सिपाही की पत्नी पीछा करते हुए टेढ़ी बगिया पहुंची थी। वहां सिपाही एक युवती के घर रुका हुआ था। पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। सिपाही युवती के घर में ही मिला। पत्नी ने हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर उसे समझाया। आरोपित सिपाही को पुलिस थाने लेकर आई। पत्नी ने उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रात में सिपाही का मेडिकल कराया था। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। सीओ छत्ता ने बताया कि आरोपित सिपाही के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है।

पत्नी को थी चक्कर की जानकारी सिपाही की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पानी सिर से ऊपर होने पर उसने यह कदम उठाया है। पहले उसने पति को समझाने का हर संभव प्रयास किया। पति का जिस युवती से चक्कर चल है उसके बारे में भी पुलिस पता करे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks