
एटा — थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त अजय पुत्र श्याम बिहारी नि0 घिलौआ थाना को0देहात एटा को घिलौआ चौराहे थाना कोतवाली देहात एटा से 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियाेग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.अजय पुत्र श्याम बिहारी नि0 घिलौआ थाना कोतवाली देहात एटा।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- श्री सुनील कुमार (प्रभारी निरीक्षक)
- उ0नि0 श्री अजय कुमार
- का0 सुनील कुमार