
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिनांक 01/02.11.2022 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक्सिस बैंक एटीएम में हुई 26 लाख रुपए की नकबजनी की घटना में प्रकाश में आये 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार तथा एटीएम से निकाले गये करीब 7.5 लाख रुपये बरामद।
घटना-
दिनांक 02.11.2022 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत जीटी रोड पर अरुणा नगर के पास एक्सिस बैंक एटीएम मशीन को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काट कर कैश चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 01/02.11.2022 की मध्य रात्रि को किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उपरोक्त एटीम मशीन को काटकर कर एटीम मशीन से रुपये 26,05,500 चोरी कर लिए है। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं – 826 / 22 धारा 457, 380, 427 भादंवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 21/11/22 को पैसा लेकर जाते समय अभियुक्त शहजाद व अभियुक्ता श्रीमती विनीता को कुरामई मोड थाना मिरहची से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से एटीएम नकबजनी की घटना से सम्बन्धित 7,50,000 रुपये बरामद किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदु-
1 अभियुक्त शहजाद गैस वैल्डिग का कार्य करता था तथा उसने एटीएम काटने की ट्रैनिंग अपने गाँव के खुर्शीद और आदिल से ली थी
2 अभियुक्त शहजाद के द्वारा एटीएम काटते समय गैस कटर का प्रयोग किया जाता है तथा गैस कटर से काटते समय एटीएम को नोट मे आग लगने से बचाने के लिए मानपाल द्वारा बोतल मे पानी भरकर डाला जाता है
3 उक्त गिरोह द्वारा ज्यादातर पीएनबी, एसबीआई तथा एक्सिस बैंक के एटीएम टारगेट किये जाते है क्योकि इनमे अधिक कैश भरा जाता है
4 इस घटना मे सीएमएस कम्पनी के स्टाफ द्वारा नोट के बन्डल पर लगे रैपर को खोलकर एटीएम मशीन के पास ही फेंक दिया गया था जिसकेे आधार पर ही अभियुक्तों द्वारा रैकी करते समय एटीएम मशीन मे भारी कैश होने के अनुमान लगाया था
5 उक्त गिरोह का सरगना मानपाल है जो पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है
- शहजाद द्वारा पूर्व में वर्ष 2019 में पलवल (हरियाणा), वर्ष 2021 श्यौपुर(म0प्र0), वर्ष 2021 में दनकौर गौतमबुद्ध नगर (उ0प्र0) और वर्ष 2021 में मुरैना (म0प्र0) तथा वर्ष 2022 में शाहिला (राजस्थान) में एटीएम नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।
- मुरैना नकबजनी की घटना में शहजाद मुरैना जेल में निरुद्ध था जहां उसकी मुलाकात देवेन्द्र, वीरेश और मानपाल से हुई जो एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने के मामले में जेल गए थे।
- मुरैना जेल में अभियुक्त मानपाल, वीरेश तथा देवेंद्र ने एटीएम काटने की योजना बनाई और शहजाद को अपने यहाँ बुलाया।
- घटना से एक सप्ताह पूर्व शहजाद मानपाल के घर मौहल्ला भूतेश्वर बिलराम गेट थाना कोतवाली जनपद कासगंज आया था तथा वही रह रहा था और मानपाल ही गैस कटर तथा स्प्रे लेकर लाया था।
- घटना से एक दिन पूर्व चारों अभियुक्तों द्वारा धुमरी, अलीगंज, मैनपुरी, जलेसर तथा एटा में लगे बैंकों के एटीएम की रेकी की गई थी।
- एटीएम काटने से पूर्व इनके द्वारा सारे रास्तों की जानकारी कर ली गई थी कि उन्हें कहाँ से भागना है।
- चारों अभियुक्त रात्रि में बागवाला होते हुए एटा आए तथा वही घूमते रहे और मौका पाकर एटीएम के अंदर घुस गए।
- मानपाल ने एटीएम में अंदर घुस कर केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरा पर काला पेन्ट वाला स्प्रे मार दिया था तथा गाडी से गैस कटर और दोनों सिलेंडरों को एटीएम में पहुंचा दिया तथा वीरेश गाडी को लेकर थोड़ी दूर चला गया।
- शहजाद ने सभी पैसों को ट्रे सहित एटीएम से निकाल कर एक बैग में भर लिया और गैस कटर तथा सिलेंडर को गाड़ी में रख कर कासगंज रोड पर गिरोरा से आगे नहर की पटरी होते हुए मानपाल के घर पहुंचे तथा वहीं पर पैसों का बटवारा किया था।
- पैसा बांटने के बाद चारों लोग कासगंज पहुंचे जहां पर काली नदी पुल पर कैश की प्लास्टिक की ट्रे तथा स्प्रे को नदी में फेंक दिया था तथा शहजाद को कासगंज में उतारकर वीरेश और देवेंद्र गाड़ी लेकर चले गए।
- शहजाद अपने हिस्से के ₹5,00,000 वीरेश को देकर तथा ₹3,00,000 अपने साथ लेकर चला गया था जो उसने अपने साले शाकिब पुत्र उमर मुहम्मद निवासी अदरोला थाना हथीन जनपद पलवल हरियाणा को दे दिए थे।
- जब शहजाद को मानपाल, वीरेश और देवेंद्र की गिरफ्तारी का पता चला तो उसने वीरेश की पत्नी विनीता से अपने ₹5,00,000 लिए और विनीता को साथ लेकर वकील से मुलाकात करने के लिए जा रहा था।
- दिनांक 17.11.2022 को अभियुक्त मानपाल, वीरेश तथा देवेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिनकी निशांदेही पर ₹10,92,000 तथा एटीएम काटने का सामान बरामद किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
- शहजाद पुत्र ईशब निवासी मशीद जिला नूंह हरियाणा उम्र करीब 21 वर्ष
- श्रीमती विनीता पत्नी वीरेश निवासी खेड़ा खड़ौआ थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष।
फरार अभियुक्त का नाम व पता-
1- शाकिब पुत्र उमर मुहम्मद निवासी अंधरोला थाना हथीन जनपद पलवल हरियाणा
अभियुक्त शहजाद का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0स0- 255/2021धारा 457,380,427,411 भादंवि थाना दनकौर गौतम बुध्द नगर उत्तर प्रदेश
2- मु0अ0स0- 142/2021 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना श्यौपुर मध्यप्रदेश
बरामदगी-
- 7,50,000 रूपये (5,00,000 रुपये शहजाद से तथा 2,50,000 रूपये विनीता से )
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह
2- उप निरीक्षक श्री राजेश चौहान
3- उप निरीक्षक रितेश ठाकुर
4- आरक्षी कृष्ण गोपाल
5- आरक्षी राहुल लौर
6- आरक्षी जयवीर सिंह
7- आरक्षी नीरज
8- महिला आरक्षी शालू रानी
9- महिला आरक्षी नीलम मावी
10- चालक मूलचन्द्र उपाध्याय
जनपदीय स्वाट टीम/सर्विलांस/साइबर सेल एटा-
1- प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम- श्री शंभू नाथ
2- निरीक्षक- श्री विनोद कुमार
3- उपनिरीक्षक- श्री विपिन कुमार भाटी
4- मुख्य आरक्षी- अमित कुमार शर्मा
5- मुख्य आरक्षी सगीर खां
6- आरक्षी- जितेंद्र कुमार
7- आरक्षी- मनोज कुमार
8- आरक्षी विवेक
9- आरक्षी गौरव
10- आरक्षी शीशपाल