शूकर क्षेत्र में 4 दिसंबर को सामाजिक सदभाव पंचकोसी परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी

एटा 21नवंबर। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि पौराणिक आदितीर्थ सौरो जी शूकर क्षेत्र में 4 दिसंबर को सामाजिक सदभाव पंचकोसी परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें लगभग एक लाख श्रद्धालु शामिल होंगे।यह यात्रा विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले निकाली जाएगी। इस यात्रा में कई जिलों के लोग शामिल होंगे। श्रद्धालु खेल स्टेडियम में 4 दिसंबर को सुबह 9 बजे एकत्रित होंगे। स्टेडियम से ही यह परिक्रमा धार्मिक स्थानों मंदिर, हर की पौड़ी होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। इस यात्रा में भारत के कई प्रमुख साधु संत भी शामिल होंगे। इस यात्रा को आशुतोष आनंद गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री वराह पीठाधीश्वर एवं पूज्य संत विदेहानंद जैसे श्रेष्ठ संतों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद कासगंज/एटा तथा सभी आयामों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
श्री चौहान ने कहां कि मैं सम्पूर्ण हिन्दू समाज से अपील करता हूं कि सभी लोग अपने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पंचकोसी परिक्रमा में भाग ले।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks