
निधौलीकलां में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन।
–शिक्षा से ही हो सकता है मानव जीवन का विकास:-प्रदेश प्रभारी।
एटा,
निधौली कला के मोहल्ला साडूपुरा की बगीची में वरिष्ठ नागरिक प्रबुद्धजन/मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता दोजीराम ने की, तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोधी महासभा के प्रदेश प्रभारी विजय राजपूत रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में लोधी उत्थान समिति के अध्यक्ष नेम सिंह राजपूत, पूर्व प्रवक्ता झम्मन सिंह वर्मा ,डॉक्टर महिपाल सिंह,
मान पाल सिंह कुशवाह प्रधान, सुनहरी लाल वर्मा , ओम प्रकाश ,मंचासीन रहे ।कार्यक्रम का संचालन/संयोजक देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट रहे। इस अवसर पर नेम सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा से ही मानव जीवन का विकास संभव है, इसलिए हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा के लिए अच्छे मार्गदर्शन लेना चाहिए। राष्ट्रीय लोधी महासभा के कोषाध्यक्ष जी. एस. राजपूत ने बच्चों से रूबरू होते हुए और प्रश्न करते हुए पूछा कि आप क्या बनना चाहते हैं, तो कुछ छात्राओं ने आईएएस, कुछ छात्राओं ने मेडिकल क्षेत्र में जाने की बात कही, उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे अंधकारमय जीवन को प्रकाश मय करती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय राजपूत ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा और नौकरी के लिए शिक्षा दोनों को समझ कर ही बच्चों को उसका ज्ञान कराना चाहिए, जो बच्चे व्यवसायिक शिक्षा की ओर जाना चाहते हैं उनके सही परवरिश होनी चाहिए , इसमें वह पूरी तरीके से मदद करने के लिए गरीब असहाय छात्रों के साथ हमेशा खड़े हैं और रहेंगे, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश राजपूत ने कहा कि बालकों को ऐसी शिक्षा दीक्षा दी जानी चाहिए, जिससे वह अपने उद्देश्य में सफल रहे ।इसलिए अभिभावकों की पूर्ण जिम्मेदारी है कि बालकों के आईक्यू के हिसाब से उन्हें शिक्षा दीक्षा कराई जाए, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रवक्ता दोजीराम ने शिक्षा पर विस्तार पूर्वक तकनीकी शिक्षा की ओर ज्यादा ध्यान आकर्षित कराया। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र कुमार लोधी ने अंत में समस्त आगंतुकों एवं श्वेतागणों का सादर धन्यवाद अभिवादन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से बाबूराम वर्मा, हीरा सिंह, किशोरी लाल ,मोहनलाल ,सरदार सिंह,सुनरीलाल, मानपाल सिंह कुशवाह प्रधान ,गीतम सिंह पूर्व सभासद, दरबारी लाल सभासद प्रतिनिधि, कन्हैया लाल ,डॉक्टर महिपाल सिंह ,योगेंद्र सिंह ,संजीव कुमार, श्रीमती कपूरी देवी, सरिता एडवोकेट, सीमा देवी, ज्योति देवी, इंद्रवती देवी,मुन्ना लाल वर्मा नेताजी ,डॉक्टर नाथूराम वर्मा ,महेंद्र सिंह, लायक सिंह, देवेंद्र कुमार ,विनोद कुमार ,मनमोहन सिंह ,मेवाराम ,सुधीर उपाध्याय, टुल्लन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।