सोते समय किया हमला, नकदी, जेवरात ले गए घर से

सोते समय किया हमला, नकदी, जेवरात ले गए घर से

एटा – घर में सोते समय गांव के ही लोगों ने परिवार वालों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर घायल कर दिया। पड़ोसियों पर आरोप है कि शादी के लिए रखी लाखों की नकदी, जेवरात ले गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि सीओ ने लूट की घटना से इंकार किया है।

थाना जसरथपुर के गांव सारंगपुर निवासी देवेन्द्र, पिता बृजराज, मां सुशीला देवी, भतीजा प्रदीप को मेडिकल कॉलज में शनिवार सुबह भर्ती कराया गया है। घरवालों के अनुसार सुबह चार बजे गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर घायल कर दिया, इसमें चार लोग घायल हो गए। पीडि़त पक्ष की ओर से बताया गया कि दो दिसंबर को बृजराज की बेटी संगम की बारात आनी है, जिसे लेकर भी घर में ढ़ाई लाख की नकदी, कुछ जेवरात रखे हुए थे जिन्हें भी घर से निकाल ले गए है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी की जा रही है। लूट जैसी घटना संज्ञान में नहीं है और न ही जसरथपुर पुलिस ने कोई सूचना दी है।

विक्रांत द्विवेदी, सीओ अलीगंज एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks