किसान का एक हत्याआरोपी पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार

किसान का एक हत्याआरोपी पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार

एटा – किसान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है, जिन्हे पुलिस पकड़ नहीं पाई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रही है।

बता दें कि 12 नवंबर को थाना सकीट के गांव करमचन्दपुर निवासी रामपाल (50) की सकीट जाते समय आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में बेटा अजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें प्रधानपति पर भी हत्या का आरोप लगाया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सकीट पुलिस ने एक आरोपी रामसनेही निवासी करमचन्द्रपुर को पकड़ा, जिसके कब्जे से डंडा बरामद किया है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। अन्य की तलाश में दविश दी जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि विवादित भूमि पर कूड़ा डाल दिया था इसी बात को लेकर मृतक ने गाली-गलौज भी की थी। यह बात आरोपियों को पता चली। इन सभी ने मिलकर रामपाल की हत्या कर दी थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks