
प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा की दी गई जानकारी
एटा – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ. विभा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्राचार्या ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता शर्मा ने प्रतियोगिताओं तथा उनके नियमों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। महाविद्यालय से आएं शिक्षकों को धन्यवाद दिया। पोस्टर, स्लोगन लेखन तथा सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, ममता कॉलेज जलेसर, गायत्री कॉलेज जलेसर, विमला देवी कॉलेज अवागढ़, रामस्वरूप डिग्री कॉलेज टिकाकर तथा अन्य विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।