जलेसर में पांच करोड़ की लागत से बने विकास सागर ताल का उदघाटन

जलेसर में पांच करोड़ की लागत से बने विकास सागर ताल का उदघाटन

एटा – केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विकास सागर ताल का फीता काटकर उद्घाटन करके पब्लिक को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में स्थानीय स्तर पर विकास की रफ्तार बढ़ी है। नगर में पर्यटन के नाम पर पटना पक्षी विहार को छोड़कर अन्य कोई स्थान नहीं है। पूर्व पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने सागर ताल पर एक ड्रीम प्रोजेक्ट देकर विकास में चांद लगाए हैं। मौजूदा समय में पानी को संरक्षण देने का कार्य हम सभी को करना होगा। नगरीय झील एवं पोखर संरक्षण योजना के तहत यह प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार से चार करोड़ 97 लाख रुपये स्वीकृत करा कर कराए थे।
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री ने कहा कि परियोजना स्वीकृत होने के साथ-साथ महंगाई बढ़ने के कारण इस योजना में अभी अन्य विकास कार्य होने हैं। सांसद निधि के साथ-साथ विधायक निधि से भी इसमें विकास कार्य कराने होंगे। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है। उसका मुख्य कारण पानी का स्रोत ही है। आने वाले समय में हम सभी को मिलकर प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। पानी को भी बचाना होगा। उन्होंने उक्त प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए पालिका प्रशासन को चेताया। यदि इसकी सुरक्षा न हुई तो यह प्रोजेक्ट कूड़े के ढेर में तब्दील हो जाएगा। सुरक्षा संवर्धन पर भी विशेष ध्यान देना होगा। विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि नगर विकास की ओर चल पड़ा है। रोडवेज डिपो का निर्माण हो रहा है। सड़कों पर गड्ढा मुक्ति का कार्य चल रहा है। नगरीय झील एवं पोखर संवर्धन के लिए प्रदेश में बनने वाला यह पहला प्रोजेक्ट है। अन्य विकास कार्य में तेजी से कार्य चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने भी जनसमुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम बिहारी तिवारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र सिहं पप्पू, डॉ विजय गौतम, अवागढ़ चेयरमैन महेश चंद्र, अशोक शर्मा, पम्मी ठाकुर, अमित गुप्ता, बीएल कुशवाह, मनोज बजरंगी सहित भाजपा के लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks