आमआदमी पार्टी सारी ताकत के साथ सभी निकाय चुनाव लड़ेगी

एटा ~ एटा आज दिनांक 19 नवंवर 2022 आमआदमी पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी संजीव कौशिक ने एटा पहुंच पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि आमआदमी पार्टी प्रदेश में निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में 11 दिनों में 800 कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। प्रभारी सिंह ने 77 चुनाव प्रभारी नियुक्त किये हैँ। चुनाव प्रभारियों को अपनी अपनी जुम्मेदारी पर खरा उतरना ही आमआदमी पार्टी को जीत के महारथ हासिल करा सकती हैँ। एटा चुनाव प्रभारी संजीव कौशिक ने बताया कि प्रतियाशिओं का चयन ट्रिपल सी के आधार पर किया जायेगा चरित्र, अपराध, एवं भ्रस्टाचार की जाँच कर ही प्रत्यासी घोषित किया जायेगा।
जनपद में नगर निकायों में होने वाले सम्मेलन इस प्रकार हैँ
नगर पंचायत राजा का रामपुर
21 नवंबर 2022, नगर पालिका परिशद् अलीगंज,22 नवंबर 2022, नगर पंचायत जैथरा
23 नवंबर 2022, नगर पंचायत सकीट 24 नवंबर 2022, नगर पालिका परिसद् एटा 25 नवंबर 2022, नगर पंचायत अवागढ़
26 नवंबर 2022,नगर पंचायत निधौली कलां 27 नवंबर 2022, नगर पालिका परिसद् मारहरा 28 नवंबर 2022, नगर पालिका परिसद् जलेसर 29 नवंबर 2022।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुरेश कुमार वर्मा, उमेश कान्त प्रतिहार, चु,प्रभारी अवागड़, महीपाल सिंह एड, चु,प्रभारी जलेसर, उदयवीर सिंह चु,प्रभारी सकीट,रवीश गोला निधोलीकला चु, प्रभारी, सनमत जैन एटा चु, प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे।