
एटा– थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, पिलुआ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा आज दिनांक 19.11.2022 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अतिवीर उर्फ अतुआ को एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो कारतूस जिन्दा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 199/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- अतिवीर उर्फ अतुआ पुत्र रूमान सिंह निवासी ग्राम पुढियार थाना कोतवाली देहात जिला एटा
बरामदगी-
- एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तार करने वाले कर्मचारी गणः–
- उ0नि0 शिव कुमार
- का0 दिलीप कुमार
- का0 रवि कुमार