नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में शाहरुख खान को लगी गोली, इमरान खान फरार –

बड़ी खबर : नोएडा पुलिस से मुठभेड़ में शाहरुख खान को लगी गोली, इमरान खान फरार –

नोएडा : गुरुवार की रात नोएडा के सेक्टर-62 में मारपीट करने और ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाश शाहरुख खान से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें सेक्टर-58 पुलिस की गोली से शाहरूख खान घायल हो गया। उसका साथी बदमाश इमरान खान फरार हो गया। उसके कब्जे से लूटा हुआ ई रिक्शा, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

नोएडा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को सेक्टर-58 नोएडा पुलिस और लुटेरें बदमाशों के बीच थाना क्षेत्र के जयपुरिया रोड सेक्टर-62 के पास मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक लुटेरे शाहरूख पुत्र अजीम निवासी डासना को गोली लगी है। शाहरुख काफी शातिर बदमाश है। इसने जिले में काफी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शाहरुख के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहरुख का एक साथी चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच में पता चला है कि फरार बदमाश का नाम इमरान है। दोनों जिले में काफी ज्यादा लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस का दावा है कि यह दोनों बहुत शातिर बदमाश हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks