कासगंज पुलिस को मिली एक औऱ कामयाबी,थाना ढोलना पुलिस ने किये 02 वाहन चोर गिरफ्तार

कासगंज पुलिस को मिली एक औऱ कामयाबी,थाना ढोलना पुलिस ने किये 02 वाहन चोर गिरफ्तार ।

• अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 06 मोटर साइकिल बरामद ।
• अभियुक्त अभिषेक से बरामद किये 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस ।

कार्यवाही- कृपया अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेन्द्र दुबे के पर्वेक्षण में जनपद में वाहन चोर व चोरी की घटनाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 18.11.2022 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दो शातिर अभियुक्तगण 1. अभिषेक पुत्र सतेन्द्रपाल नि0 गोवर्धनपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ 2. धीरज पुत्र राजेश कुमार नि0 गोवर्धनपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ को गंगीरी वार्डर के पास मैदान की झाडिओं से चोरी की 06 मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी ली गई तो अभियुक्त अभिषेक के पास से 1 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं जिसके सम्बन्ध में थाना ढोलना पर मु0अ0सं0 322/22 धारा 41,402 सीआरपीसी व 411,414 भादवि बनाम अभिषेक व धीरज एवं मु0अ0सं0 323/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है ।

पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्तगण से कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हम लोग अपना गुजारा करने के लिए वाहन चोरी करके सस्ते दामों में बेचते हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. अभिषेक पुत्र सतेन्द्रपाल नि0 गोवर्धनपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ ।
  2. धीरज पुत्र राजेश कुमार नि0 गोवर्धनपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ ।

बरामदगी का विवरण-

• चोरी की 06 मोटरसाइकिल ।

  1. हीरो स्पलेण्डर प्रो रंग काला
  2. सुपर स्पलेण्डर रंग काला
  3. बजाज एक्स सीडी 125 रंग काला
  4. पैशन प्लस रंग लाल
  5. होण्डा रंग सफेद व काला
  6. हीरो होण्डा रंग काला

• 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

पुलिस टींम का विवरण-

  1. नि0 श्री वीरेन्द्र प्रताप गिरि प्रभारी थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
  2. नि0 अपराध श्री अवनीश कुमार थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
  3. उ0नि0 श्री कमल सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
  4. हे0का0 271 हरिओम सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
  5. हे0का0 443 आशुतोष सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
  6. का0 558 अजीत सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks