राष्ट्रसेवा के भाव से ओतप्रोत भूतपूर्व सैनिक और शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं का सम्मान समारोह

एटा।भूतपूर्व सैनिक और एटा के असंख्य संभ्रांत लोगों की उपस्थिति ने रेजांग ला शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के ताप को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा दिया।

रेजांग ला के शौर्य से जब तक देश का बच्चा बच्चा
परिचित नहीं हो जाता तब तक हम रुकने वाले नहीं है।

शहीद ए वतन क्रांतिकारी अशफाक साहब के पौत्र
की उपस्थिति और भारतीय सेना से रिटायर जनरल,कर्नल,कैप्टन,सूबेदार,मेजर की उपस्थिति
ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

राष्ट्रसेवा के भाव से ओतप्रोत भूतपूर्व सैनिक और शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं का सम्मान समारोह हो या
डॉक्टर मुमुक्षु जी और उनके मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा के सहयोगी डॉक्टर्स द्वारा लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर जिसमें हार्ट की ईसीजी तक मुफ्त की गई या
फिर देश के मूर्धन्य कवियों द्वारा किया गया उच्च स्तरीय काव्य पाठ कार्यक्रम के इन तीन चरणों ने इस कार्यक्रम को विशिष्ठ बना दिया।

कार्यक्रम में सहयोग करने वाले और कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगुंतकों का हम व्यक्तिगत रूप से सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks