
पर्यावरण भूषण आदि अनेकों ख्यातनामा राष्ट्रीय सम्मानों-पुरस्कारों से सम्मानित हम सबके आदरणीय श्री कृष्ण गोपाल जी व्यास आज हमें छोड़कर सदा-सदा के लिए चले गये। वह न केवल हमारे अग्रज थे, मार्गदर्शक थे बल्कि वह पर्यावरण क्षेत्र के खासकर नदी-जल विषयक मामलों के जाने-माने विशेषज्ञ थे। राजीव गांधी वाटर शेड मिशन के सलाहकार के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जायेगा। मध्य प्रदेश और बिहार में उनके दिशा-निर्देशन में छोटी नदियों और पानी रे पानी अभियान में काफी काम हो रहा था। श्री व्यास जी एटा पुस्तक मेला में आयोजित पर्यावरण सम्मेलन के कार्यक्रम में विगत वर्षों में दो बार आये थे। उनका जाना पर्यावरण क्षेत्र ही नहीं हम सबके लिए बेहद दुखद है। हम सभी उनकी दिव्यात्मा की शांति और ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि। ओम शांति…