
उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम से अनुबंधित बस का चालक निकला गांजा तस्कर लखनऊ ! मोहित लोधी ( UNS न्यूज़ एजेंसी ) थाना नाका हिन्डोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के निकट जी. आर.पी मोड़ से बस चालक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया ! जानकारी के अनुसार देर रात नाका को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि , जी. आर.पी मोड़ पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की लखनऊ बहराइच मार्ग पर संचालित होने वाली बस का चालक गांजा बेचने की फिराक में लगा हुआ है ! पुलिस टीम में शामिल नत्था चौकी इंचार्ज दिनकर वर्मा के साथ सूचना पर पहुँचे इंस्पेक्टर नाका ब्रिजेश द्विवेदी ने विनोद कुमार पांडेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पांडेय निवासी अहलादपुर जिला बहराइच को 670 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ! अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत लगभग 40,000 रुपए बताई जा रही है ! गिरफ्तार अभियुक्त से नाका पुलिस गहनता से पूछताछ करते हुए विधिक कार्यवाही कर रही है !