
भरगैन के पूर्व चेयरमैन की एक अरब की संपत्ति जब्त
कासगंज – प्रशासन ने गैंगस्टर ऐक्ट की धाराओं में ब्रज में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भरगैन के पूर्व चेयरमैन नफीस अहमद उर्फ कालिया की 1 अरब 28 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है। इसमें कृषि भूमि, दुकानें और मकान हैं। पूर्व चैयरमैन पर विभिन्न धाराओं में 13 आपराधिक मामले में दर्ज हैं।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया, भरगैन के पूर्व चेयरमैन नफीस अहमद उर्फ कालिया ने गिरोह बनाकर अपराध कराए और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की। उस पर दर्ज मुकदमों की छानबीन में सामने आया कि उनके पास अवैध रूप से अर्जित संपत्ति है। इसका बाजार के हिसाब से मूल्य एक अरब 28 लाख 60 हजार रुपये है। बता दें कि इस समय कालिया की पत्नी चेयरमैन हैं।