देहात में डेंगू का प्रकोप, अब तक 28 मिले

“देहात में डेंगू का प्रकोप, अब तक 28 मिले

एटा – जिले में डेंगू बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित अर्बन क्षेत्र रहा है। अब तक छह डेंगू पॉजिटिव एलाइजा जांच में निकल चुके है। इसके बाद मलेरिया विभाग ने टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई करायी गई है। अब तक हुई एलाइजा जांच में 28 डेंगू पॉजिटिव निकल चुके हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 2078 एलाइजा जांच हुई है, जिसमें कुल 28 डेंगू पॉजिटिव रोगी निकले हैं। इसमें अर्बन क्षेत्र में सर्वाधिक छह डेंगू पॉजिटिव निकले। इसके बाद टीमों को भेजकर क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ब्लॉक अलीगंज, अवागढ़ में पांच-पांच, शीतलपुर में चार, जलेसर-जैथरा-निधौलीकलां में दो-दो और सकीट-मिरहची में एक-एक डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। वर्ष 2022 में अब तक 89,392 मलेरिया की जांच की गई, जिसमें 46 मलेरिया पॉजिटिव निकले हैं। निरोधात्मक कार्रवाई एवं देखभाल के बाद सभी मरीज ठीक हो चुके हैं।

वर्ष 2021 में 209 डेंगू और 120 मलेरिया पॉजिटिव थेएटा, जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गतवर्ष की अपेक्षा डेंगू, मलेरिया की जांच अधिक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गतवर्ष 2526 डेंगू एलाइजा जांच में 209 पॉजिटिव निकले थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks