शिक्षक के घर से नगदी और जेवर, रिवाल्वर चोरी

शिक्षक के घर से नगदी और जेवर, रिवाल्वर चोरी

एटा – दिन में शिक्षक के घर से नगदी और जेवर, रिवाल्वर चोरी कर ली गई। जब घर पहुंचे तो तब पता चला कि पूरा घर साफ हो गया। करीब दस लाख रुपये का सामान चोर ले गए। दिन दहाड़े हुई चोरी से क्षे9 में सनसनी फेल गई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला आदर्श नगर शांतिनगर निवासी रामकुमार यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज में शिक्षक है। बुधवार को स्कूल में पढ़ाने गए थे। इसी दौरान किसी चोर घर में घुस आए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रूपये, करीब 180 ग्राम सोने के जेवरात, लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ले गए। इनकी कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वापस घर पहुंचे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी खुली मिली। यह सब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर चार चूड़ी, पांच अंगूठी लेडीज, पांच अंगूठी जेंटस, सोने के झुमके, दो जंजीर सोने की, आठ जोड़ी तोड़ियां सहित अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी नगर पुलिस को दी। पीड़ित ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्कूल में घुसकर हजारों की नकदी, सामान चुरा ले गए चोर

एटा। स्कूल में घुसकर चोर हजारों की नकदी, सामान चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद मामले में चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा मलावन में गिलोरियस पब्लिक स्कूल है। संचालक मुन्नालाल शर्मा ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 नवंबर की रात को चोर स्कूल की साइड की दीवार तोड़कर अंदर घुस आए। लैब, ऑफिस का ताला तोड़कर इन्वर्टर, लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, मेज की दराज में रखे दस हजार रूपये, अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह स्कूल पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने चोरों के विरूद्ध दर्ज कराई है”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks