दहेज न देने पर गर्भवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी

दहेज न देने पर गर्भवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी

एटा, – दहेज न देने पर गर्भवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना पिलुआ के गांव नगरिया निवासी सुधीर कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बहन प्रभा देवी (25) की शादी 2019 में आरोपी संदीप निवासी नगला मोहन थाना पिलुआ के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। दहेज देने में असमर्थता जताने पर उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि मंगलवार रात को ससुरालीजनों ने बहन प्रभा की पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका गर्भवती भी थी। एसओ दिनेश कुमार का कहना है कि भाई ने दहेज की खातिर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सुबह सात बजे मायके वालों हुई जानकारी एटा। बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे मायके वालों को किसी तरह से जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। बहन का शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks