महानमई गौशाला बन्द देख,हिन्दू एकता संगठन में आक्रोश

महानमई गौशाला बन्द देख,हिन्दू एकता संगठन में आक्रोश*

एटा । जलेसर के विकास खंड अंतर्गत गौवंशजों के इंतजाम कितने मजबूत और टिकाऊ हैं जिम्मेदार कितने गम्भीर हैं जगह-जगह मृत पड़े गौ वंशजों के शवों और उनकी दुर्दशा होती देख बुधवार को हिन्दू एकता संगठन के कार्यकर्ता गौ वंशजों का हाल चाल लेने भ्रमण पर निकले तो नजारे कुछ और ही वयां कर रहे थे। गौ वंशजों की सुविधा सुरक्षा के इंतजाम संत सीएम के आदेश हवा हवाई देखने को मिले हैं। विकास क्षेत्र जलेसर की दो गौ शालाओं में गौवंश पेट भूखे मिले वहीं तीसरी गौशाला में ताले लगे मिले जिससे सिद्ध होता है कि एटा में जिलाधिकारी द्वारा अपनी पीठ थप थापने के लिए सैकड़ों गौशालाएं संचालन के आंकड़े सन्त सरकार के समक्ष पेश किए थे वे खोखले निकले और गाँव महानमई में बंद पड़ी सरकारी गौशाला असलियत की गवाही देरही है। जिसका निरीक्षण खंड विकास अधिकारी पी0एस0 आनंद बीते माह कर चुके हैं बन्द पड़ी गौशाला को संचालित करने का निर्देश भी जारी कर चुके हैं वावजूद कुछ जिम्मेदार नियम कानून को ताख पर रख कर धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। हिन्दू एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गाँव महानमई में स्थित गौशाला प्रशासन एवं पूर्व प्रधान द्वारा  सरकारी रुपए से बनवाई किंतु अभी तक चालू नहीं हुई है जिसमें लगे टिन सेड भी अब जर्जर होने लगे हैं। इसको संचालित करने के लिए सचिव एवं प्रधान गंभीर नहीं हैं इस लिए एसडीएम जलेसर को सूचित कर दिया है। हिन्दू एकता संगठन ने शासन एवं प्रशासन को चेतावनी दी है कि 10 दिन के अंदर गौ शाला संचालित नहीं होती है तो हिंदू एकता संगठन उग्र आंदोलन करेगा। यह जनता का सरकारी रुपया व्यर्थ नहीं जाने देंगे। इस मौके पर अवधेश राजपूत, अनिल राजपूत, पवन कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार ,विशाल कुमार, भूरे सिंह, अभिषेक कुमार, सुरेश चंद, आदि गौ सेवक मौजूद मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks