हिंदुत्व व विकास एक दूसरे के पर्याय-भिखारी प्रजापति

हिंदुत्व व विकास एक दूसरे के पर्याय-भिखारी प्रजापति।

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश स्तर के वर्चुअल बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी ने किया।भिखारी प्रजापति जी ने कहा कि चित्रकूट में तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन होगा। जिसमें कुल 18 प्रस्ताव पर चर्चा होगी। संतों का सम्मान एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान आकर्षण का केंद्र होगा। वर्चुअल बैठक में डॉ गीता रानी जिलाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ वाराणसी ने भी हिस्सा लिया। गीता रानी ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन 1819 20 नवंबर को जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के सभागार में होगा। सच्चिदानंद सिंह जिला अध्यक्ष ने कहा 18 प्रस्ताव इस प्रकार है। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना गौ संरक्षण जनसंख्या नीति सन्यासी सर्वोत्तम शासक गुलामी का एहसास कराने वाले चिन्हों को बदलना श्री कृष्णजन्म भूमि एवं काशी विश्वनाथ को अतिक्रमण से मुक्त करना इत्यादि। सोशल मीडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह ने कहा कि पद्म विभूषित तुलसी पीठाधीश्वर श्री रामभद्राचार्य जी को संत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks