सैकड़ो लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

वाराणसी 16 नवंबर। बुधवार को प्रधानमंत्री जी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, जवाहर नगर वाराणसी में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शंकर भारती ने कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
शंकर भारती के साथ भाजपा में सम्मिलित होने वालो में प्रमुख रूप से आशीष शर्मा, बाबू जान, आशू कुमार, प्रियांशु कुमार, गप्पू, अनिल कुमार भारती , राजू , शानू , महेंद्र, रामजी, साहिल, मनीष कुमार, रिंकू, राकेश साहनी, दिनेश शर्मा, सुनील भारती आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री अशोक पटेल, महामना मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, किसान मोर्चा के महामंत्री अमित सिंह चिंटू, महानगर कार्यसमिति सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल व मण्डल महामंत्री व पूर्व पार्षद प्रत्याशी नरिया राजीव सिंह पटेल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।