
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। *घटना-* दिनांक 22.10.2022 को वादिया पत्नी श्री बहादुर निवासी औगुलाव थाना जैथरा जिला एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि आलम पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्रा0 गुमदापुर थाना इन्दरगढ जिला कन्नौज द्वारा श्यामपाल पुत्र मेघ सिंह निवासी नगला गुलाब पोस्ट तरगवां थाना जैथरा जिला एटा के सहयोग से वादिया की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को बहला फुसला कर ले गए हैं। इस सूचना के आधार पर थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 369/22 धारा 363/120बी भादवि पंजीकृत किया गया तथा पुलिस द्वारा प्रयास कर पीडिता को सकुशल बरामद कर पीडिता के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366, 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदयशंकर सिंह द्वारा अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री विक्रान्त द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में थाना जैथरा पुलिस को अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त आलम पुत्र शंकर सिंह निवासी गुमदापुर थाना इन्दरगढ जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- आलम पुत्र शंकर सिंह निवासी गुमदापुर थाना इन्दरगढ जनपद कन्नौज
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- उ0नि0 विनीत कुमार
- का0 रोबिन
- का0 अंकित कुमार