विवादित भूमि पर कब्जा के विरोध में वृद्ध महिला समेत बहू को पुलिस द्वारा पीटने का लगा आरोप

*विवादित भूमि पर कब्जा के विरोध में वृद्ध महिला समेत बहू को पुलिस द्वारा पीटने का लगा आरोप,*

जौनपुर – नगर के लाइनबाजार थाना अंतर्गत क्षेत्र परियावा गांव मे एक वृद्ध महिला की विवादित भूमि पर थाना पुलिस की मिलीभगत से हो रहे कब्जे का विरोध करने पर पुलिस ने वृद्ध महिला व उसकी बहू को बुरी तरह से मारापीटा हैं वृद्ध महिला ने आरोप लगाया। बताते चले कि लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव निवासिनी 60 वर्षीय विधवा महिला सायला गुप्ता पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र कुमार गुप्ता एवं उसकी बहू सोनी गुप्ता 30 वर्षीय अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ दोनों महिलाएं घर पर अकेली रह रही थी। कि पड़ोस की रहने वाली एक महिला से उसका भूमि विवाद चल रहा था जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में सायला गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारी से लेकर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र दिया है कि उसके विपक्षी द्वारा उसकी भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। हुआ भी कुछ ऐसा कि दिनांक 15/11/2022 को मंगलवार दिन में विपक्षी द्वारा विवादित भूमि पर दीवाल जोड़कर मढ़हा रखने लगे सास और बहू द्वारा इसका विरोध किया गया। जिसके बाद यहीं से थाना लाइनबाजार पुलिस का खेल शुरू होता है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सास और बहू दोनों को पकड़कर अपने साथ थाने ले आई और महिला कांस्टेबल व पुरुष कांस्टेबल द्वारा दोनों को बुरी तरह से लात और जूतों से पीटा गया ऐसा वृद्ध महिला ने आरोप लगाया है। जबकि वही उक्त प्रकरण में थाना पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष को पकड़कर नहीं लाया गया, जो मौके पर उक्त विवादित भूमि पर अपना कब्जा कर रहा था। सास और बहू को पुलिस की पिटाई से गंभीर चोट आई हैं। जिसके बाद थाना पुलिस द्वारा देर रात्रि लगभग 11 बजे सास व बहू दोनों को जिला चिकित्सालय चिकित्सा परीक्षण कराने के लिए भेजा गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार द्वारा दूरभाष से संपर्क कर जानकारी किया गया तो उन्होंने दोनों महिलाओं का शांति भंग में चालान करने की बात बताई है। एक तरफ पुलिस भूमि विवाद के मामले में यह कहती है कि यह प्रशासनिक विभाग का मामला है और वही दूसरी तरफ उक्त वृद्ध  महिला के साथ घटित घटना से ऐसा प्रतीत होता महसूस हो रहा है कि जैसे जिले में जंगलराज आ गया है की पुलिस जिसे चाहे उसकी भूमि पर कब्जा करवा दें और जिसे चाहे कब्जे से बेदखल करा दे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks