हरियाणा में 45 हजार टन गेहूं खराब, डिप्टी CM बोले- जिम्मेदार अफसरों पर होगी FIR, उनसे रिकवरी भी होगी

हरियाणा में 45 हजार टन गेहूं खराब, डिप्टी CM बोले- जिम्मेदार अफसरों पर होगी FIR, उनसे रिकवरी भी होगी

हरियाणा की कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल मंडियों में 44 हजार 800 टन गेहूं खराब होने के मामले में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने सख्ती दिखाई है. डिप्टी सीएम ने कहा है कि सरकार अब इस खराब हुई गेहूं का ऑक्शन कराएगी. इससे लगभग 45 करोड़ रुपए आने का अनुमान है. बची राशि की दोषी अधिकारियों से रिकवरी की जाएगी.

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस मामले पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है. इसमें जिला स्तर पर प्रशासनिक सचिव स्तर की कमेटी का गठन किया गया है. इसमें सीनियर IAS और अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है. 30 दिन में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ACS रिपोर्ट देंगे.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे उनके खिलाफ FIR कराएंगे. हर जिले के नोडल अधिकारी को एसीएस की जांच में सहयोग करना होगा. कैथल जिले के DC की रिपोर्ट को सरकार ने खारिज कर दी है. भविष्य में गेहूं खराब होने की घटना न हो, इसके लिए विभाग फुल प्रूफ बना रहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks