अब एक हफ्ते में पूरी कर सकेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा, चीन सीमा पर BRO बना रहा सड़क

अब एक हफ्ते में पूरी कर सकेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा, चीन सीमा पर BRO बना रहा सड़क

वर्ष 2024 में कैलाश मानसरोवर यात्रा मात्र एक हफ्ते में पूरी की जा सकेगी. इसका कारण ये है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लिपूलेख तक ये सड़क बनकर तैयार हो जाएगी. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानि बीआरओ दिन-रात इस सड़क के निर्माण में जुटा है.

बीआरओ इस सड़क को पिथौरागढ़ के धारचूला से चीन सीमा के लिपूलेख तक बना रहा है. इस सड़क को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर तैयार किया है. ये सड़क भारत-चीन और नेपाल के ट्राई जंक्शन के पास से गुजरती है.

इस ट्राई जंक्शन के काला-पानी एरिया को लेकर तीनों देशों में विवाद चल रहा है. यही वजह है कि भारत के लिए इस जगह तक एक पक्की सड़क बनाने की बेहद जरूरत थी, ताकि जरूरत पड़ने पर सैनिकों की मूवमेंट तेजी से बढ़ाई जा सके. हाल ही में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ने भी कालापानी को लेकर विवादित बयान दिया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks