जलवायु सुरक्षा सूची में भारत की रैकिंग सुधरी, 8वें नंबर पर आया

जलवायु सुरक्षा सूची में भारत की रैकिंग सुधरी, 8वें नंबर पर आया

भारत जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक, 2023 में 63 देशों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर आ गया है और इसका श्रेय उसके निम्न उत्सर्जन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के लगातार बढ़ते उपयोग को जाता है. पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले तीन गैर सरकारी संगठनों ने सोमवार को यह रिपोर्ट जारी की. ये तीनों संगठन यूरोपीय संघ तथा 59 देशों के जलवायु संबंधी कार्य प्रदर्शन पर नजर रखते हैं. विश्व में ग्रीन हाउस गैस का 92% उत्सर्जन इन्हीं देशों में होता है.

जर्मनवाच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाईमेट एक्शन नेटवर्क की यह रैकिंग इस बात पर आधारित है कि किस तरह ये देश 2030 तक अपना उत्सर्जन आधा करने तथा खतरनाक जलवायु परिवर्तन को रोकने दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तथा इसके लिए वे क्या कर रहे हैं. उत्सर्जन आधा करने के प्रयासों में 1.5 डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य को जद में रखना और खतरनाक जलवायु परिवर्तन को रोकना शामिल है. सीसीपीआई का 2005 के बाद प्रकाशित किया गया है और इसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय जलवायु राजनीति में पारदर्शिता बढ़ाना है. यह दशों के जलवायु सुरक्षा प्रयासों एवं प्रगति पर तुलना में भी मदद करता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks