सपा नेता अबु आसिम के करीबियों पर आयकर के छापे, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान

सपा नेता अबु आसिम के करीबियों पर आयकर के छापे, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी के करीबियों पर आज आयकर विभाग की वाराणसी यूनिट ने छापा मारा. यह कार्रवाई वाराणसी, कानपुर के अलावा कोलकाता, दिल्ली और मुंबई समेत 30 ठिकानों पर की गई.

जानकारी के मुताबिक अबु आसिम के करीबियों और उनकी कंपनियों के लेनदेन पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी. पता चला कि अबु आसिम ने अपनी काली कमाई को सहयोगियों और करीबियों के जरिए शेल कंपनियों में निवेश किया है. इसके बाद टीम ने वाराणसी में शराब कारोबारी दिलीप जायसवाल, कपड़ा व्यापारी अनीस, अबु आसिम का कारोबार देखने वाले गणेश गुप्ता की पत्नी आभा और कंस्ट्रक्शन व पान मसाला सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एसएनके ग्रुप के योगेंद्र कुरेले के ठिकानों पर छापे मारे. अनुमान है कि इन लोगों ने करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी की है. इस ग्रुप से जुड़े लोगों के कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य अहम दस्तावेज बरामद कर टीम पड़ताल कर रही है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks