
एटा,16 नवंबर। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा 6 नवंबर 2022 से पूरे ब्रज प्रांत में हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे विश्व हिन्दू परिषद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिन्दू परिवारों में घर-घर दस्तक देकर हिन्दू परिवारों को हित चितंक अभियान के तहत सदस्य बना रहे हैं।
श्री चौहान ने कहां कि मेरी सभी हिन्दू भाइयों से अपील है कि हितचिंतक के रूप मे जुड़कर आप सहयोग कर सकते हैं- धर्म की रक्षा में, गौ माता और गंगा माता की रक्षा में, लव जेहाद, लैंड जेहाद,ड्रग जेहाद, बिजनेस जेहाद ,धर्मांतरण जैसे कुचक्रो को रोकने में, हिंदुओं का पलायन रोकने में, जाति वर्ग भेद को मिटाने में, संस्कारित सुशिक्षित बनाने में,युवा व मातृशक्ति को धर्म रक्षा मे लगाने के लिए हितचिंतक सदस्य बनकर हिन्दू समाज को संगठित,समर्थ व सबल बनाने मे।