मुद्रा लोन के लिए छह ने किया आवेदन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।अलीगंज – स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा ने एक दिवसीय मुद्रा लोन योजना शिविर लगाकर आवेदन लिए गए।
मुद्रा लोन योजना के माध्यम से किशोर आवेदकों को 50 हजार से पांच लाख रुपये और तरुण योजना के तहत पांच लाख से दस लाख रुपये व्यापारिक लोन पात्र लाभार्थियों को देने की योजना है। पीएम मुद्रा योजना में लोन लेने पर बैंक को कोई सिक्योरिटी जमा नहीं करनी पड़ती है। इस पर प्रोसेसिंग फीस भी काफी कम होती है। इस योजना के तहत लोन लेने पर महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ब्याज दर में छूट दी जाती हैं। शाखा प्रबंधक नवीन बजाज ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अलीगंज की मुख्य शाखा ने एक दिवसीय मुद्रा लोन योजना शिविर लगाया। ब्रांच के अंदर शासन की मंशा लोगों प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत आवेदक जब चाहे तब आवेदन कर सकते हैं।