देश में महिलाओं के ऊपर अत्याचार का तांडव महिला उत्पीड़न कानून को और सख्त बनाया जाए।

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने महिला उत्पीड़न कानून को सख्त बनाए जाने की केंद्र सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि आज आए दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न की खबरें प्रकाशित हो रही है। देश प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न जबरदस्त तरीके से किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के शोषण से लेकर उनकी हत्या तक की घटनाएं बड़े ही आसानी से कर दी जा रही है, इस पर शासन प्रशासन मौन क्यों है।
उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। लगता है कि जैसे प्रशिक्षित पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में भर्ती नहीं किए जा रहे हैं उन्हें और प्रशिक्षण देने की जरूरत है और उन्हें सुविधाएं देकर पुलिस विभाग को सशक्त बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्यों में एवं जिला लेवल पर एक स्पेशल टीम गठित होनी चाहिए जिससे उनका कार्य सिर्फ महिला उत्पीड़न करने वाले लोगों के धरपकड़ में ही लगाया जाए। एक सूत्री कार्यक्रम स्पेशल टीम को सौंपा जाएं तभी महिलाओं का शोषण बंद होगा।