किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने मा.प्रधानमंत्री के नाम डीएम को दिया ज्ञापन

एटा। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान (पत्रकार) की उपस्थिति में व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह जादौन के नेतृत्व में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जिलाधिकारी एटा के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि किसानों की समस्याओं तथा परेशानियों और उनके उत्पीड़न को रोके जाने हेतु, किसान आयोग का गठन किया जाए। तथा किसान आयोग का अध्यक्ष किसान ही होना चाहिए। और उसके सदस्य भी किसान ही होने चाहिए। ज्ञापन को स्वीकार करते हुए अपर उप जिलाधिकारी वेद प्रिय आर्य ने भारतीय किसान यूनियन भानु के समस्त पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए जल्द से जल्द माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञाप भेजे जाने का वादा किया है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से, विशनपाल सिंह चौहान (पत्रकार) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सोनी वशिष्ट, पंकज सिंह जादोंन जिला अध्यक्ष, लखन यादव मीडिया प्रभारी, रवि ठाकुर, अवधेश यादव जिला महासचिव, अश्वनी यादव, अंकित यादव, यतेंद्र सिंह वर्मा, हरि वर्मा प्रधान, हर्षित चौहान, अनुराग सिसोदिया, गुलशन ठाकुर, विष्णु शर्मा, सहित अन्य दर्जनों लोग भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मोजूद थे।