दुघर्टना से मृत हुई गौ माता का विश्व हिन्दू परिषद् जिला टोली व पशु जिला अस्पताल के पशु चिकित्सकों द्वारा कराया गया विधि विधान से अंतिम संस्कार

*#एटा…*                                         *दुघर्टना से मृत हुई गौ माता का विश्व हिन्दू परिषद् जिला टोली व पशु जिला अस्पताल के पशु चिकित्सकों द्वारा कराया गया विधि विधान से अंतिम संस्कार*
रात्रि में विहिप गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी कठिनाइयों से दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल गौ माता को रात्रि 1 बजे पशु अस्पताल जी टी रोड एटा पर पहुंचाया गया। खून ज्यादा बहने को भी जैसे तैसे रोका गया
लेकिन सुबह अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं को मृत अवस्था में मिलने पर अस्पताल स्टॉफ की लापरवाही साफ दिखी अस्पताल पहुंचाने के बाबजूद भी गौ वंशो की इस स्थिति पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश था, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी तथ्य समझने आश्वासन के बाद विहिप जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने गौ रक्षकों व नगर पालिका टीम की सहायता से गौ माता का विधि विधान द्धारा अंतिम संस्कार कराया जिला सहमंत्री शिवांग गुप्ता, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह राठौर, गौ रक्षा प्रमुख सुनील चौहान, सौरभ सोलंकी, अनुभव गुप्ता, अनुराग वशिष्ठ, नीरू यादव, पशु चिकित्सक शैतान सिंह, सुनील यादव और नगर पालिका की टीम भी अंतिम संस्कार में रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks