जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न
एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में जनपद एटा में विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों के सशक्तिकरण हेतु 02 सप्ताह के महाअभियान को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्ववाधान तथा माननीयअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश निर्देशानुसार दिनांक 11-11-2022 को जिला कारागार एटा में निरुद्ध बंदियों हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन मध्यस्थगण कन्ही लाल शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा किया गया। मध्यस्थगण द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके बहुत मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कानूनों के प्रति जागरूक किया गया तथा सरकार द्वारा नागरिकों के सशक्तिकरण हेतु वर्तमान में विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ उठाकर आप स्वयं का सशक्तिकरण कर सकते हैं अब इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं जैसे विधिक चैट बुक, व्हाट्सएप, चेट बुक, लीगल एंड केस मैनेजमेंट सिस्टम, ऑनलाइन मीडिएशन पोर्टल आज का उपयोग कर घर बैठकर ही लाभ उठा सकते हैं आप स्वयं परिवार एवं समाज का सशक्तिकरण कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित रहे मीडिएटरगण कन्ही लाल शर्मा, पी0एल0बी0 पुष्पेंद्र सिंह तोमर, जेलर एवं डिप्टी जेलर एवं समस्त कारागार कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।