परिवार से बिछडा मासूम का खाकी बनी सहारा

एटा।

“परिवार से बिछडा मासूम का खाकी बनी सहारा।”
एटा- “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा रास्ता भटके मासूम बच्चे को अथक प्रयास के बाद परिजनों से मिलाया गया। आज दिनांक 12.11.22 को थाना मलावन पुलिस को एक 11 वर्ष बच्चा सैथरी चौकी के पास रेस्ट ऐरिया पर मिला था जो अपने घर का रास्ता भटक गया था तथा अपना नाम राहुल पुत्र श्री ओमप्रकाश नि0 अचलपुर थाना मिरहची जनपद एटा बताया था, जिसके बाद थाना मलावन पुलिस द्वारा उनके संबंध में सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से जानकारी कर परिजनो को जानकारी देकर थाना मलावन बुलाया गया था,थाना मलावन पुलिस द्वारा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चे को वापस पाकर परिजनों द्वारा प्रसन्नता प्रकट की गयी और एटा पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की परिजनों तथा उपस्थित अन्य लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks