जल्द बनाया जाए राजा का रामपुर का मुख्य मार्ग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, – राजा का रामपुर की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण कराने लिए अलीगंज विधायक ने पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री को पत्र लिखा है। सड़क चौड़ीकरण की मांग की गई है। पत्र का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों ने पत्र को अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया है।
राजा का रामपुर संवाददाता के अनुसार पहरा-रुदायन सड़क का चौड़ीकरण कराने के लिए विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के मांग पत्र को भाजपा मीडिया प्रभारी एवं ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग मंत्री जतिन प्रसाद के लखनऊ स्थित कार्यालय तक पहुंचाया। मंत्री के पीआरओ शशिमोहन अग्निहोत्री ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया, जिस पर मंत्री के अपर निजी सचिव राकेश कुमार पांडे ने अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र को प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग को अग्रेषित कर दिया।