गिफ्ट लेने आए चोर ने सोने के टॉप्स किए पार
*पुलिस ने चोर के फोटो किए है जारी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की है। फुटेज में एक युवक आ रहा है। जिसकी वीडियो, फोटो जलेसर पुलिस ने जारी किए है। सोशल मीडिया के जरिए भी जलेसर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। एसएचओ जलेसर जगदीश चन्द्र ने बताया कि फोटो, वीडियो जारी किया है। चोर की तलाश की जा रही है।
एटा, गिफ्ट लेने के बहाने आएं शातिर चोरों ने सराफ को बातों में उलझाया और लाखों के जेवरात पार कर दिए। दुकान बंद करते समय सामान की गिनती की। कुछ जेवरात कम मिले। इसके बाद पीड़ित के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक की।
कोतवाली जलेसर के मोहल्ला बाजार कलां निवासी राजीव बाबू सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि नाला बाजार चौराहा पर सराफा की दुकान है। गुरूवार दोपहर को शातिर चोर दुकान पर आया और बोला कि सोने का गिफ्ट चाहिए। पीड़ित ने दुकान में बैठाते हुए कई सोने के जेवरात दिखाएं। इसी दौरान चोर सोने के टॉप्स चुरा लिए। सभी जेवरात दिखाने के बाद चोर इंकार कर दिया और दुकान से चला गया। देर रात वह दुकान बंद कर रहे थे। दुकान बंद करते समय जेवरात गिन रहे थे। सोने के टॉप्स कम मिले।
पीड़ित के अनुसार 40 से 45 ग्राम के सोने के टॉप्स है जिन्हे चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचे एसएचओ जलेसर जगदीश चन्द्र, टीम घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित ने चोर के विरूद्ध दर्ज कराई