अघोषित बिजली कटौती से जिले के लोग परेशान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अघोषित बिजली कटौती से जिले के लोग परेशान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।विद्युत वितरण निगम की ओर से बिजली कटौती नहीं की जा रही है। रात को मुख्य बिजलीघर से ही बिजली सप्लाई बाधित बनी रही थी। थोड़ी देर में शहर के सभी क्षेत्रों में सप्लाई शुचारू हो गई थी।

आरबी रॉय, एक्सईएन शहरी एटा।

एटा, शहर में बगैर किसी समस्या या फिर फॉल्ट के घंटों अघोषित बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अधिकारी जिले के मुख्य बिजलीघर से कटौती की समस्या होने की बात कर रहे हैं।

गुरुवार रात शहर की बिजली 12 बजे से दो बजे तक कटौती की जा रही है। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रात को दो घंटे बिजली गुल हो जाने के बाद अगले दिन शुक्रवार को सुबह नौ से 11 बजे के बीच शहर के रेलवे रोड, प्रेमनगर, नई बस्ती, भगीपुर, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड आदि क्षेत्रों की भी बिजली गुल रही, जिससे लोगों को दैनिक दिनचर्या के कार्यो के लिए काफी मुशीबत का सामना करना पड़ा। बिजली आने जाने का सिलसिला हर घंटे के अंतराल पर बना रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks