यूपी स्नूकर एवं बिलियर्ड्स चेम्पियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

आगरा- आगरा बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन द्वारा कराये जा रहे राजा राम कुमार भार्गव मेमोरियल स्मृति यूपी 2022 स्नूकर एवं बिलियर्ड्स की आठ दिवसीय चेम्पियनशिप के तीसरे दिन यूपी के कई जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों का शानदार व रोमांचक प्रदर्शन रहा।
आगरा बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि आगरा रॉयल बेटिल क्लब सिकंदरा में चल रही आठ दिवसीय चेम्पियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमे 1.शिवम राणा गाजियाबाद ने दिलशाद लखनऊ को 3-1से, 2. कनक शमशी लखनऊ ने सुविज्ञ भार्गव को 3-2 से, 3. पुरु डेम्बला आगरा ने विनायक सिंह अलीगढ़ को 3-2, 4. मुनीर हुसैन मद्रास ने श्वेताभ दीक्षित लखनऊ को 3-1से,5. प्रखर मल्होत्रा लखनऊ ने कासिम लखनऊ को 3-2 से, 6. सचिन पांडे ने सुभम कोहली कानपुर को 3-2 से, 7. सृजन अलीगढ़ ने आशुतोष लखनऊ को 3-1, 8. आदिब मुस्तफा अलीगढ़ ने रोमिंदर लखनऊ को 3-1से, हराया। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता काफी शानदार व रोमांचक रही प्रतियोगिता में पहुंचे लोगो ने भी काफी लुफ्त उठाया इस मौक़े पर विवेक अग्रवाल सचिव UPBSA,अयोजन कर्ता सुमित अग्रवाल, करण जुनेजा, विशाल शिवहरे, मनीष सोनी, एव डॉ. नवीन भंडारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया ।