एटा-

*श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा कराया गया लंंपी रोग से ग्रस्त निराश्रित गौ माता का उपचार-*
ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद एटा से है जहाँ विधानसभा क्षेत्र जलेसर के विकास खंड अवागढ़ अंतर्गत एटा टूण्डला मार्ग स्थित ग्राम जिनावली में आज सुबह एक लंपी रोग से ग्रसित एक निराश्रित और बेसहारा गौमाता गलियों में घूम रही थी तभी उसे श्रवण गंगा सेवा समिति के कार्यालय प्रभारी गपेन्द्र सिंह जादौन (गप्पू ठाकुर, जिनावली) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उसकी जानकारी नजदीकी ब्लॉक अवागढ़ के पशु चिकत्सा अधिकारी डॉक्टर रेवती प्रसाद को दी। पशु चिकित्सा अधिकारी ने जल्द ही अपनी टीम भेज कर गौ माता का उपचार कराया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रेवती प्रसाद निराश्रित गौवंशों की समस्याओं को लेकर काफ़ी संवेदनशील हैं। सूचना मिलते ही तत्काल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजकर सही इलाज़ करवाते हैं और बेसहारा गौवंशों की हर सम्भव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। श्रवण गंगा समिति के सदस्य निराश्रित गौवंशों की सेवा करते हुए सराहनीय कार्य करने में लगे