
जनपद एटा आज दिनांक 10-11-2022 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2022 के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के निकट निर्देशन में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारी गण के साथ - जनपद के प्रिन्ट्स गर्ल इण्टर कॉलेज व पुष्पा देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी गॉधी मार्केट एटा में बच्चों को पेन्टिंग, क्विज, एवं वाद विवाद प्रतियोयोगिता करायी गयी व अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया मुख्य चौराहों पर जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया वाहन स्वामी / चालकों को वाहन का रख रखान फिटनेस आदि के वारे में जागरुक किया तथा वाहन चलाते समय मोवाइल फोन/ ईयर फोन का प्रयोग करने पर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंगस् लगायीं गयी व 3 पोस्टर चिपकाये गये 450 पम्पलेट वाँटी गयी एवं फेसबुक,व्हाट्सऐप,ट्विटर, एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 105 ई-चालान पर 101500 रुपये जुर्माना किया गया।